रक्तदान करने वालों को सम्मानित किया गया।
उधर दीनदयाल अस्पताल में लगे रक्तदान शिविर में पहुंचकर सीएमओ ने सभी रक्तदाताओं को रक्तदान की महत्ता बताई। शिविर में श्री अग्रसेन युवा मंच के अध्यक्ष अतुल अग्रवाल के निर्देशन में पदाधिकारियों, सदस्यों ने रक्तदान कर जरूरतमंदों की सेवा में समर्पित रहने का संकल्प लिया। इस दौरान वरिष्ठ उपाध्यक्ष विवेक अग्रवाल, उपाध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सचिव अंकित गर्ग, कोषाध्यक्ष अनुज अग्रवाल,अमित अग्रवाल मौजूद रहे।