फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस ने बेचैनी बढ़ाई और तेज धूप ने लोगों का निकाला पसीना, आज बादल छाने से मिली थोड़ी राहत

Sat, 13 Jun 2020 10:49 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

  • पिछले कई दिनों से धूप और उमस ने बढ़ाई मुसीबत।
  • आज बादल छाने से लोगों को गर्मी से मिली राहत, हो सकती है बारिश।
  • अगले कुछ दिनों में आ सकता है प्री मानसून मानसून।
विज्ञापन
1 of 4
मौसम वाराणसी।
पिछले तीन-चार दिनों से धूप इतनी तेज हो गई है कि जैसे आसमान से आग का गोले बरस रहे हों। दूसरी ओर हवाओं ने भी मुंह मोड़ लिया है। तापमान में तो 24 घंटे में कमी आई लेकिन आर्द्रता 50 प्रतिशत के अधिक होने से ही बेचैनी बढ़ गई है।
विज्ञापन

2 of 4
शनिवार को भी सुबह से ही धूप तेज हो गई है और तो और हवा भी बिल्कुल ठप है। मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि 15 जून से पहले बारिश के आसार हैं। इसके बाद प्री मानसून के आने के बाद से लोगो को राहत मिलेगी।
विज्ञापन

3 of 4
फिलहाल आज सुबह 10 के बाद हल्के बादल-दिखाई दिए, जिससे कि लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत महसूस हुई है। पिछले कई दिनों से धूप तेज होने के कारण लोग घरों से भी बाहर नहीं जा पा रहे थे।
विज्ञापन

4 of 4
बादलों के आने लोग बारिश होने की संभावना जता रहे हैं। बादल छाने से धूप हल्की निकल रही है। मौसम विज्ञानिकों के अनुसार, आने वाले दिनों में बारिश होने की संभावना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें