World Bicycle Day 2025: वाराणसी के तीन अफसर छुट्टियों पर 30 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। इनमें कमिश्नरेट के वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार और वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग के साथ ही कैंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन शामिल हैं।
कमिश्नरेट के वरुणा जोन के डीसीपी प्रमोद कुमार रोज सुबह लगभग 10 किलोमीटर साइकिल चलाते हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार और रविवार को प्रयास रहता है कि 30 किलोमीटर से ज्यादा की दूरी साइकिल से तय की जाए। चुनार और उमरहां स्थित स्वर्वेद महामंदिर धाम जैसे दर्शनीय स्थलों का भ्रमण भी आसानी से हो जाता है।
विज्ञापन
डीसीपी प्रमोद कुमार ने कहा कि रोज साइकिल चलाने से शरीर के प्रत्येक अंग का व्यायाम हो जाता है। खुद को हल्का और तरोताजा महसूस करता हूं। खुद को स्वस्थ रखने के लिए साइकिल चलाना सबसे अच्छा व्यायाम है। वहीं, वीडीए के उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग को साइक्लिंग का काफी शौक है।
उन्होंने वीडीए कार्यालय से चुनार किला 35 किमी और चौबेपुर के स्वर्वेद मंदिर यानी 30 किमी के आसपास की यात्रा साइकिल से की थी। उन्होंने बताया कि साइक्लिंग से फिजिकल के साथ-साथ मेंटल हेल्थ भी ठीक रहता है। शुरू से ही साइकिल चलाना अच्छा लगता है।
काशी से पहले झांसी में भी साइक्लिंग करता था। वहीं, कैंट बोर्ड के सीईओ सत्यम मोहन ने बताया कि वे और प्रमोद कुमार एक ही बैच के हैं। जबकि वीडीए उपाध्यक्ष उनके एक साल सीनियर हैं। तीनों एक साथ साइक्लिंग करते हैं और शरीर के स्वास्थ्य पर ध्यान देते हैं।