फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: इकोनॉमिकल ग्रोथ की संभावनाएं तलाशने काशी पहुंची विश्व बैंक की टीम, नमो घाट का किया निरीक्षण

Tue, 19 Nov 2024 01:33 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

विश्व बैंक की टीम दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंची। बैठक, निरीक्षण के दौरान टीम के सदस्यों ने सारनाथ, नमो घाट के विकास कार्य देखे। 
विज्ञापन
निरीक्षण करती टीम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इकोनॉमिकल ग्रोथ की संभावनाएं तलाशने विश्व बैंक की टीम दो दिवसीय दौरे पर सोमवार को काशी पहुंची। यहां उनके सदस्यों ने बैठक और निरीक्षण के दौरान काशी के विकास कार्य देखे। नमोघाट और सारनाथ का निरीक्षण किया। नमो घाट पर स्मार्ट सिटी इंवेस्टमेंट एलांग द घाट्स, टूर ऑफ सारनाथ फोक्सिंग ऑन इट्स डेवलेपमेंट, पार्ट ऑफ द बुद्धिस्ट सर्किट की जानकारी ली।

विज्ञापन


सारनाथ में प्रो पुअर प्रोजेक्ट के वेंडर्स से बातचीत की। विश्व बैंक की टीम ने पूछा कि जब प्रोजेक्ट नहीं बना था तब और अब में क्या अंतर है। वेंडर्स ने कहा कि इनकम में ग्रोथ हुआ। वीडीए सभागार में विश्व बैंक की टीम के सदस्यों के साथ हुई बैठक में वीडीए उपाध्यक्ष पुलकित गर्ग ने शहर के विकास की रूपरेखा के बारे में बताया। इसकी शुरुआत वाराणसी की ऐतिहासिक पृष्ठभूमि से हुई। इसके बाद वाराणसी के विकास के लिए विजन, वाराणसी में निवेश व पर्यटकों की आमद में वृद्धि, स्थानिक विकास पैटर्न, विकास सक्षमता व प्रक्रिया में सुधार, विभिन्न नियोजन पहल, वाराणसी महायोजना-2031, शहर विकास योजना (सीडीपी) आदि की जानकारी दी गई।

शहर में बौद्ध सर्किट विकास सारनाथ, रोप वे परिवहन परियोजना, दशाश्वमेध प्लाजा, आंतरिक शहर की भीड़ कम करना व ट्रांसपोर्ट नगर, एकीकृत कमिश्नर कंपाउंड कॉम्प्लेक्स, रिंग रोड के साथ थीम आधारित टाउनशिप का विकास, सड़क उन्नयन, अस्सी नदी का पुनरुद्धार, जवाहर लाल नेहरू वाणिज्यिक परिसर का पुनर्विकास, शहरी नवीनीकरण और पुनर्विकास के लिए प्रयास आदि के बारे में बताया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विश्व बैंक की टीम आज यहां करेगी निरीक्षण

विश्व बैंक की टीम के सदस्य मंगलवार को काशी विश्वनाथ कॉरिडोर री-डवलेपमेंट प्रोजेक्ट, गोदौलिया से दशाश्वमेध घाट तक फसाड एवं साइनेजज इम्प्रोवमेंट, दशाश्वमेध प्लाजा, मान सिंह ऑबजर्वेट्री, रोप-वे परियोजना, जवाहर लाल नेहरू कॉमर्शियल कॉम्पलेक्स का निरीक्षण करेंगे।

बैठक और निरीक्षण में ये रहे शामिल
बैठक और निरीक्षण में एशियन डेवलपमेंट बैंक के डायरेक्टर श्रीनिवास संपत, लीडर टुमो उदा, शहरी विकास की विशेषज्ञ रमोला सिंगरू, वर्ल्ड बैंक से आबेदलरजक खलील, सारस्वती बेल्लीअप्पा, सौरव मजूमदार, अंकित सिंघल, अभिजीत शंकर राय, रोशन्ना शेट्टी, मेघा मुकीम, सीथा रघुपथ्य, विजयन नायर, मोनिस खान के अलावा नगर निगम, स्मार्ट सिटी, रोपवे, पर्यटन विभाग के अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें