फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर-घर तक पहुंच रहा मुक्त विश्वविद्यालय: 'कोरोना काल में अनाथ बच्चे, कैदियों, जवानों के आश्रितों को मिलेगी छूट'

Sun, 16 Oct 2022 03:38 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

शनिवार को संत अतुलानंद स्कूल कोईराजपुर में आयोजित कार्यशाला में कुलपति ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भी शामिल होने का मौका मिल रहा है।
विज्ञापन
राजर्षि टंडन मुक्त विवि की ओर से कार्यशाला - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय प्रयागराज की ओर से अध्ययन केंद्र के समन्वयकों की कार्यशाला में चलने वाले कोर्स, उसके क्रियान्वयन आदि पर विस्तृत चर्चा हुई। इसकी कुलपति प्रो. सीमा सिंह ने कहा कि मुक्त विश्वविद्यालय अब घर-घर तक पहुंच रहा है। शनिवार को संत अतुलानंद स्कूल कोईराजपुर में आयोजित कार्यशाला में कुलपति ने कहा कि लोगों को ऑनलाइन पाठ्यक्रमों में भी शामिल होने का मौका मिल रहा है। उच्च शिक्षा से वंचित गांव के छात्रों के लिए मुक्त और दूरस्थ शिक्षा अध्ययन केंद्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
विज्ञापन

 
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए प्रवेश की अंतिम तिथि 15 से बढ़ाकर 30 अक्तूबर तक कर दी गई है। विश्वविद्यालय की ओर से गोद लिए गए गांव की महिलाओं को प्रवेश शुल्क में 50 प्रतिशत की छूट प्रदान की जाएगी। विश्वविद्यालय  स्माइल योजना के अंतर्गत (स्कीम टू मार्जिनलाइज्ड इनडिवाइड्यूल फॉर लर्निंग एंड अर्निंग) कोविड काल में अपने माता पिता को खो चुके बच्चों, किन्नरों, जेल बंदियों, देश की रक्षा के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले भारतीय सेना एवं अर्धसैनिक बलों के शहीद जवानों के आश्रितों को प्रवेश शुल्क में छूट देने का निर्णय लिया गया है। 

वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के लिए भूमि अधिग्रहण शुरू
विश्वविद्यालय के 12 क्षेत्रीय केंद्रों में से तीन क्षेत्रीय केंद्र प्रयागराज, लखनऊ तथा बरेली के भवन निर्मित किए जा चुके हैं। वाराणसी क्षेत्रीय केंद्र के  लिए भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें