एसआईआर में चुनाव जैसा ही सामूहिक उत्साह जरूरी :-- धर्मपाल सिंह*
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बुधवार को रोहनिया स्थित काशी क्षेत्र मुख्यालय में मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर कार्यकर्ताओं से संवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनाव के समय जिस तरह सभी बूथों पर एकजुट होकर हम सक्रियता से काम करते हैं, ठीक उसी तरह एसआईआर अभियान में भी पूरे उत्साह व सामूहिकता के साथ जुटना है।
उन्होंने कहा कि पार्टी के पक्ष में काम करने और पात्र मतदाताओं को बढ़ाने का यह बड़ा अवसर है। उन्होंने कहा कि एसआईआर को सिर्फ बीएलए-2, बूथ अध्यक्ष और बूथ प्रवासी का दायित्व न समझा जाए, बल्कि यह पूरे संगठन के सभी पदाधिकारियों, नेताओं, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं की सामूहिक जिम्मेदारी है। प्रत्येक बूथ पर प्रतिदिन संवाद होना चाहिए और दिन का टास्क निश्चित होना चाहिए। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक बूथ पर 2003 और 2025 की मतदाता सूची उपलब्ध हो। सभी मतदाताओं के न्यूमेरेशन (गणना) फाॅर्म सही तरीके से भरे जाएं और समय से बीएलओ को जमा हों। जब तक सभी फार्म जमा न हों, तब तक बार-बार घर-घर दस्तक देनी होगी।
इस मौके पर क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल, महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि, कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर, आयुष मंत्री डॉ. दयाशंकर मिश्र दयालु, एमएलसी अश्विनी त्यागी, मेयर अशोक कुमार तिवारी, विधायक डॉ. नीलकंठ तिवारी, सौरभ श्रीवास्तव, डॉ. अवधेश सिंह, एमएलसी धर्मेंद्र राय, जिला पंचायत अध्यक्ष पूनम मौर्या, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी समेत अन्य मौजूद रहे।