फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: औषधीय खेती से रहें निरोग और लगाएं उद्योग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकास आयुक्त कार्यालय, सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय और सुगन्ध, सुरस विकास केंद्र कानपुर एवं इंस्टीट्यूट ऑफ रूरल डेवलपमेंट की ओर से सुगंधित पेड़ पौधों की खेती और इससे संबंधित उद्योग की जागरूकता अभियान बुधवार को जगतपुर पीजी कॉलेज में हुआ। इसमें 65 छात्राओं, अध्यापकों व कर्मचारियों को जागरूक किया गया। सुगंध एवं सुरस विकास केंद्र के डॉ. भक्ति विजय शुक्ला ने सुगंधि और औषधीय की खेती करके कैसे इसका व्यायसायिक उपयोग कर सकते हैं और कैसे इससे संबंधित उद्यम लगा सकते हैं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान अजय कुमार सिंह ने हुनर ए बनारस पर वृत्तचित्र दिखाया। धन्यवाद ज्ञापन प्रधानाचार्य प्रो. अनिल कुमार सिंह ने किया। मौके पर प्रो. मोनिका सक्सेना, प्रो. रीता सिंह, डॉ. ज्योतिका श्रीवास्तव, डॉ. विनीता सिंह, संगीता गुप्ता रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें