फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाराणसीः खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित श्रमिक की अस्पताल में मौत, कोरोना वायरस की जांच के लिए लिया गया सैंपल 

Mon, 27 Apr 2020 10:57 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
वाराणसी के मानिकपुर डिहवा निवासी एफसीआई के सहायक श्रमिक की सोमवार की दोपहर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) काशी विद्यापीठ ब्लाक में मौत हो गई। श्रमिक खांसी, सर्दी और बुखार से पीड़ित होने के साथ ही हांफ रहा था। इसे देखते हुए कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया गया है।
विज्ञापन


श्रमिक की मौत के बाद उसके परिजनों के साथ ही मानिकपुर डिहवा के लोगों में हड़कंप मचा हुआ था। मंडुवाडीह थाना अंतर्गत मानिकपुर डिहवा में किराये के मकान में रहने वाला 57 वर्षीय एफसीआई का सहायक श्रमिक मूल रूप से बिहार के आरा का रहने वाला था। यहां वह पत्नी और बेटे के साथ रहता था।

खांसी, जुकाम और बुखार से पीड़ित श्रमिक दोपहर एक बजे के लगभग काशी विद्यापीठ ब्लाक स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचा तो हांफ रहा था और चेकअप के दौरान ही उसकी मौत हो गई। स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. नवीन सिंह ने बताया कि प्रथम दृष्टया मौत का कारण हार्ट अटैक प्रतीत हो रहा है।
विज्ञापन


लक्षणों के आधार पर कोरोना वायरस की जांच के लिए सैंपल लिया गया है। परिजनों को भी एहतियात बरतने के लिए कहा गया है और उनकी भी जांच कराई जाएगी। इसके साथ ही मंडुवाडीह थाने की पुलिस को सूचना दी गई है। उधर, मंडुवाडीह इंस्पेक्टर महेंद्र राम प्रजापति ने बताया कि सीएमओ के निर्देश के आधार पर शव का पोस्टमार्टम और अंत्येष्टि कराई जाएगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें