फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में कार की टक्कर से मजदूर की मौत, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

Mon, 09 Dec 2019 09:58 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
bike accident - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

गाजीपुर जिले के नंदगंज थाना क्षेत्र के पहाड़पुर चौराहे के पास मोटरसाइकिल सवार एक युवक की कार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


करंडा थाना क्षेत्र के गरथौली गांव निवासी गंगा राम (30) पुत्र नन्हकू देर रात किसी काम से पहाड़पुर चौराहे पर बाइक से गया था। इसी बीच वह कार की जद में आ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि उसने घटना स्थल पर ही दम तोड़ दिया।

वह मजदूरी करके परिवार का भरण पोषण करता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर घटना की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घर वालों की मानें तो मृतक पहाड़पुर चौराहे पर ही मजदूरी का कार्य करता था। हादसे के बाद परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है।

 

 

 

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें