फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गाजीपुर में गुस्साए किसानों ने पशुओं को पकड़कर स्कूल में बांधा

Mon, 09 Dec 2019 06:43 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गाजीपुर
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

सादात थाना क्षेत्र के कनेरी के किसान छुट्टा घूम रहे पशुओं के आतंक से परेशान हैं। आए दिन पशु उनकी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गुस्साए किसानों ने रविवार को सैकड़ों पशुओं को पकड़ लिया। इसके बाद उन्हें गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में बांध दिया। 

विज्ञापन


ग्रामीणों के इस कदम के बाद से अफसरों के बीच हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रविंद्र प्रताप सिंह, एसडीएम अभय मिश्रा, बीडीओ गोपाल यादव, प्रमुख प्रतिनिधि कमलेश सिंह हकाडू, एसओ रविंद्र भूषण मौर्य, सैदपुर के तहसीलदार दिनेश प्रसाद एवं अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

उच्चाधिकारियों को ग्रामीणों की समस्या से अवगत कराकर मवेशियों के रहने-खाने की वैकल्पिक व्यवस्था की गई। मवेशियों को ट्रकों और पिकअप में लादकर करीमुद्दीनपुर, देवकली एवं सादात के गोवंश आश्रय स्थलों पर भेजा गया। पिकअप में लादकर सादात ले जाते समय एक गाय ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


प्राथमिक विद्यालय में मवेशियों के बंधे होने के कारण ज्यादातर बच्चे स्कूल ही नहीं आए। 142 में से केवल 48 बच्चे उपस्थित रहे। हेडमास्टर शकुंतला, दो शिक्षामित्र एवं एक सहायक अध्यापक इन्हें बगल में स्थित मंदिर पर बैठाकर पढ़ाते नजर आए। विद्यालय में मवेशियों के बंधे होने के कारण एमडीएम का भोजन नहीं बना जो बच्चे घर से टिफिन लाए थे वह ही खा सके बाकी भूखे पेट ही रहे। सीडीओ के निर्देशानुसार करीब डेढ़ सौ मवेशियों को सादात के गोवंश आश्रय स्थल पर भेजा गया।

ईओ संदीप सिंह इतने पशुओं को रखने, खिलाने आदि की व्यवस्था न कर पाने का हवाला देते हुए आनाकानी करते रहे। करीब चार-पांच घंटे के बाद मवेशियों को करीमुद्दीनपुर, देवकली और सादात के गो-आश्रय स्थल पहुंचाने के बाद स्कूल कैंपस को खाली कराया गया।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें