फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पति की लंबी उम्र के लिए महिलाएं रखेंगी तीज व्रत, तैयारियां शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
सिंधी समाज की महिलाएं बुधवार को पति की लंबी आयु की कामना के लिए कजली तीज, टीजड़ी या सातूड़ी तीज का व्रत रखेंगी। सोमवार को सिंधी कॉलोनी में रहने वाली महिलाएं तीज की खरीदारी के लिए जुटी रहीं। सुहाग की रक्षा के लिए पूरे दिन निर्जल व्रत रखकर टीजड़ी माता की पूजा करने के बाद चंद्र दर्शन के साथ ही व्रत खोलेगी।
विज्ञापन

आज मनाया जाएगा सिंजारा
महमूरगंज निवासी मनीषा किशनानी ने बताया कि टीजड़ी में समाज की अविवाहित युवतियां व विवाहित महिलाएं पूरे दिन का निर्जल उपवास रखेंगी। व्रत के एक दिन पहले सिंजारा मनाया जाता है। जिसमें महिलाएं व युुवतियां मेंहदी लगवाती है। सास अपनी बहुओं को सिंजारे में जेवर, मिठाइयां, कपड़े व अन्य साज शृंगार के सामान उपहार में देती है।
क्या है परंपरा
व्रत के दिन सूर्योदय के पूर्व भोर में उठकर हल्का अन्न ग्रहण (असुर) करती हैं। इसके बाद झूलेलाल मंदिर में टीजड़ी माता (गौरी मां) पर जल चढ़ाकर और माता जी को झूला झुलाकर आराधना करती हैं। फिर कथा सुनकर और चंद्रोदय होने पर चंद्रमा को अर्घ देकर व्रत खोलेंगी।
विज्ञापन

जेठानी से तैयार किया सिंजारा
आनंद नगर निवासी पायल कहती हैं रक्षाबंधन के बाद तीज व्रत का हर साल इंतजार रहता है। मैंने और जेठानी ने एक हफ्ते पहले ही रक्षाबंधन के साथ ही इसकी तैयारी शुरू कर दी थी। कल घर पर ही दोनों मेहंदी भी लगवाएंगे।
महमूरगंज निवासी दीपा किशनानी बताती हैं कि सावन महीने का मेरी लिए सबसे लोकप्रिय त्योहार है। साज-शृंगार कर तीज माता की पूजा के बाद परिवार के साथ लजीज व्यंजनों का आनंद उठाएंगे।
महमूरगंज निवासी मोनिशका लखमानी बताती हैं शादी के बाद यह मेरी दूसरी तीज है, पिछले साल कोरोना के कारण सबने सादगी से घर में त्योहार मनाया था। इस बार तीज बहुत धूमधाम से मनाएंगे।
आकाशवाणी निवासी रिया किशनानी बताती हैं तीज को लेकर हम लोग ने हफ्ते भर पहले से ही तैयारियां शुरू कर दी थी। आज पार्लर में मेहंदी लगवाने के साथ तीज पर दोस्तों संग पूजा कर पति के दीर्घायु की कामना करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें