बेड की पर्याप्त व्यवस्था न होने के चलते नसबंदी के बाद महिलाओं को बाहर खुले में फर्श पर एक चादर बिछाकर लिटाया गया। महिलाओं के परिजन महेंद्र, प्यारे, सुरेश, संजय ने बताया कि बेड की व्यवस्था ना होने के कारण घर से लाए गए चादर पर महिलाओं को लिटाया गया।
सरकारी एंबुलेंस में एक साथ तीन-तीन महिलाओं व उनके तीमारदारों को घर पहुंचाया गया। इस संबंध में सीएमओ डॉ. आरके मिश्र ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है। यदि ऐसा है तो जांच कराकर उचित कार्रवाई की जाएगी।