फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: सब्जी काट रही महिला ने रेत लिया अपना गला, चारों ओर बिखर गया खून; अप्रैल में यहां हुई थी भर्ती

Sun, 23 Jun 2024 01:50 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

Varanasi News: पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में इस घटना की सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। शव को कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन
मानसिक चिकित्सालय। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पांडेयपुर स्थित मानसिक चिकित्सालय में रविवार को 35 वर्षीय एक महिला ने गले पर चाकू मार कर जान दे दी। जब तक अस्पतालकर्मी कुछ समझ पाए तब तक उसका काफी खून निकल चुका था, जिससे उसकी मौके पर ही यानी अस्पताल परिसर में ही मौत हो गई।

विज्ञापन


निदेशक मेंटल हॉस्पिटल डॉ. अशोक राय ने बताया कि कौशांबी पुलिस ने अज्ञात महिला को 13 अप्रैल, 2024 को सीजेएम के आदेश पर यहां भर्ती कराया था। वह मानसिक अवसाद की स्थिति में यहां लाई गई थी, जो काफी हद तक ठीक भी हो गई थी। 

रविवार सुबह किचन में सब्जी काटते वक्त एकाएक चाकू लेकर हाथ में मैदान की तरफ भागी और उसने अपना गला चाकू से रेत दिया। जब तक अन्य लोग कुछ समझ पाते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची कैंट पुलिस में शव को पंचनामा कर कब्जे में ले लिया। पुलिस शव को तीन दिन मर्चरी में रखने के बाद अग्रिम कार्रवाई करेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें