फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मिर्जापुर में ओझाई कराने आई महिला के साथ किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

Sat, 10 Oct 2020 04:05 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में महिला के साथ एक ओझा (झाड़-फूंक करने वाला) ने दुष्कर्म किया। पीड़िता ने ओझा के खिलाफ थाने में तहरीर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया।

विज्ञापन

जिले के लालगंज थाना क्षेत्र के गांव में एक ओझा के पास मध्यप्रदेश के रीवा जिला निवासी महिला ओझाई कराने आई थी। ओझा के बारे में उसकी जेठानी ने जानकारी दी थी। देवरानी, जेठानी के कहने पर अपनी बीमारी से छुटकारा पाने के लिए ओझा के शरण में पहुंची थी।


पीड़िता ने बताया कि ओझा ने ओझाई के नाम पर परिजनों को बाहर कर दिया। एक घंटे तक देवरानी कमरे में रही। परिजन बाहर बैठकर बहू की प्रतीक्षा करते रहे। मौका पाते ही ओझा ने कमरा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता का कहना है कि उसके विरोध के बावजूद ओझा ने उसके साथ जबरदस्ती की।

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

जब पीड़िता ने कहा कि पुलिस में शिकायत करेंगे तो ओझा के बचाव में जेठानी आ गई। जेठानी ने कहा कि तुम पुलिस से शिकायत करोगी तो तुम्हे घर नहीं जाने दिया जाएगा। इस धमकी के बीच फंसी देवरानी ने अंतिम निर्णय लिया कि पुलिस को शिकायत करेगी।

कोतवाल हरिश्चंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिलते ही राजा अतरैला निवासी ओझा सियाराम के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाएगी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें