फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदौली में मिला महिला का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
औड़िहार। सैदपुर कोतवाली क्षेत्र के रामकरण सेतु से दो दिन पूर्व एक दंपती ने मासूम पुत्र के साथ गंगा में छलांग लगा दी थी। पुलिस स्थानीय गोताखोरों और नाविकों के साथ तलाश में जुटी थी, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी। बुधवार को विवाहिता का शव चंदौली जनपद के धानापुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गंगा घाट पर उतराई मिली। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

भद्रसेन गांव निवासी अजीत कन्नौजिया (24) अपनी पत्नी शिवानी कन्नौजिया (20) और छह माह के पुत्र झिन्नी के साथ बीते छह सितंबर को सैदपुर सीएचसी पर कोविड का टीका लगवाने आए थे। वहां से वह भाड़े पर ऑटो बुक कर चंदौली जनपद के मारूफपुर गए थे। कुछ देर बाद वह अपनी पत्नी और बच्चे के साथ रिर्जव ऑटो से वापस सैदपुर की ओर लौटने लगा। सेतु के बीच में ऑटो के पहुंचते ही पति-पत्नी उतर गए थे। पास में मौजूद बैग को सेतु पर रखकर गंगा में पति-पत्नी पुत्र सहित छलांग लगा दिए थे। सूचना मिलते ही सैदपुर सीओ बलराम और कोतवाल राजीव सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पहुंचे और स्थानीय गोताखोरों एवं नाविकों के साथ तलाश शुरू कर दी थी। घटना के दूसरे दिन सात सितंबर को भी पुलिस टीम और परिजन तीनों की तलाश करने में जुटी रही, लेकिन सफलता नहीं मिली। तीसरे दिन विवाहिता शिवानी का शव धानापुर स्थित गंगा घाट में उतराया मिला। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर परिवार के लोग रोते-बिलखते पहुंच चंदौली पहुंचे। जहां पुलिस ने शव को सुपुर्द कर दिया। वहीं परिवार के लोग गंगा के किनारे एवं विभिन्न घाटों पर अजीत एवं उसके बच्चे की तलाश में जुटे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें