एक महिला घर से छुब्ध होकर अपने चार बच्चों के साथ विश्वसुंदरी पुल पर आयी और सबसे छोटे दो साल के बच्चे के साथ गंगा में छलांग लगा दी। बीच गंगा में महिला जोर जोर से राम का नाम लेते हुए बहती जा रही थी। महिला की आवाज़ सुनकर घाट पर बैठे नाविक़ों ने महिला को बचा लिया और पांडे घाट पर पर ले आये।