फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन में बच्चे को दिया जन्म: साबरमती एक्सप्रेस में गूंजी किलकारी, रेल स्वास्थ्य कर्मियों ने कराया महिला का प्रसव

Thu, 14 Oct 2021 01:09 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

आजमगढ़ के तरवां की रहने वाली महिला जलमिता अपने पति और दो बच्चों के साथ मंगलवार को अहमदाबाद से वाराणसी के लिए चली थी। 
विज्ञापन
साबरमती एक्सप्रेस। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अहमदाबाद से चलकर कैंट स्टेशन पहुंची साबरमती एक्सप्रेस (09167) में बुधवार को रेल स्वास्थ्य कर्मियों की सहायता से एक महिला ने स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। आजमगढ़ के तरवां की रहने वाली महिला जलमिता अपने पति और दो बच्चों के साथ मंगलवार को अहमदाबाद से वाराणसी के लिए चली थी।

विज्ञापन


बुधवार की सुबह जौनपुर स्टेशन से जैसे ही ट्रेन आगे बढ़ी तो महिला प्रसव पीड़ा से तड़पने लगी। तभी पति ने ट्रेन में मौजूद टीटी को इसकी सूचना दी। टीटी ने भी बिना देर किए कंट्रोल रूम को फोन कर इसकी जानकारी दी। ट्रेन जैसे ही सुबह 09.45 बजे कैंट स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर आठ पर पहुंची वैसे ही रेलवे स्वास्थ्य कर्मियों ने कोच नंबर चार में मौजूद गर्भवती महिला की जांच की।

स्थिति को भांपते हुए स्वास्थ्य कर्मियों ने महिला का ट्रेन में ही प्रसव कराया। महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया। सफल प्रसव कराने के लिए परिजनों ने रेल स्वास्थ्य कर्मियों को धन्यवाद दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें