Varanasi News: परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दिए बगैर ही रात में अंतिम संस्कार कर दिया। मृतका के परिवार में पति के अलावा तीन पुत्र व दो पुत्रियां हैं।
वाराणसी के चौबेपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रमना में चलती चक्की के साफटीन में फंस कर प्रभावती देवी (55) पत्नी शोभा राजभर की मौत हो गई। परिजनों के अनुसार शोभा राजभर अपने मकान में आटा चक्की लगाते हैं। जिसपर उनका बड़ा बेटा सोनू पिसाई का कार्य करता है।
विज्ञापन
सोनू बीती देर शाम चक्की चलाकर पिसाई कर रहा था। इस दौरान प्रभावती भी वहां मौजूद थीं। किसी काम के लिए प्रभावती चलती मशीन के साफटीन को पार कर दूसरी ओर जा रही थी कि अचानक तेज रफ्तार से चल रही साफटीन में उसकी साड़ी फंस गई और वह उसके साथ लिपट कर चक्कर काटने लगी।
तेजी से घूमती साफटीन उसको जमीन पर पल भर में ही कई बार पटक दिया। तेज आवाज सुन पिसाई कर रहा बेटा सोनू उधर दौड़ा तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। मृतका अपने पति व पुत्र के साथ गृहस्थी के कार्यों में हाथ बंटाती थी। इस बाबत जाल्हूपुर चौकी प्रभारी शशि प्रताप सिंह ने घटना की जानकारी से अनभिज्ञता जताई।