फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनभद्र में पेड़ से टकराई कार, महिला की गई जान, चार घायल

Sun, 24 Feb 2019 09:19 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
विज्ञापन
डेमो इमेज
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के सोनभद्र जिले में शुक्रवार देर रात कार पेड़ से टकरा गई, जिसमें महिला की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में चार लोग घायल हो गए है। सभी छत्तीसगढ़ के रहने वाले है। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ में बलरामपुर के चलगली थानाक्षेत्र के रनहत गांव निवासी सतानंद जायसवाल अपनी पत्नी रीता जायसवाल(35) का इलाज कराकर वाराणसी से अपने परिवार संग घर जा रहे थे। रास्ते में चालक को झपकी आ गई और उनकी कार अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई।

टक्कर इतनी तेज थी कि आस-पास के लोगों की नींद खुल गई। ग्रामीणों ने घटना की सूचना बभनी पुलिस को दी और 108 एम्बुलेंस बुलाई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को एंबुलेंस से बभनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने रीता जायसवाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल सतानंद जायसवाल(40), बेटी अनुष्का(11), पुत्र स्पर्श जायसवाल(3) तथा चालक शंभू मरावी(32) का उपचार जारी है। डॉ. उदय पटेल के मुताबिक अनुष्का की हालत गंभीर देख वाराणसी के लिए रेफर कर दिया गया है, बाकी सभी लोग खतरे से बाहर हैं। वहीं, पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें