फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जौनपुर में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, लोगों के गुस्से को देख डॉक्टर और कर्मचारी फरार

Sun, 25 Nov 2018 10:27 AM IST
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,जौनपुर
विज्ञापन
नर्सिंग होम के बाहर मौजूद पुलिस - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
यूपी के जौनपुर में एक नर्सिंग होम में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की हालत बिगड़ गई। डॉक्टरों के रेफर करने पर परिजन उसे वाराणसी ले गए, जहां उसकी मौत हो गई। शनिवार को शव लेकर लौटे परिजनों ने नर्सिंग होम में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया।
विज्ञापन


लोगों के गुस्से को देख डॉक्टर और कर्मचारी अस्पताल छोड़कर फरार हो गए। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष ने कार्रवाई का आश्वासन दिया तो लोग शांत हुए। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी नहीं हुए।

जिले के रामपुर थाना क्षेत्र के भानापुर (नेवादा) निवासी राजू तिवारी ने अपनी पत्नी उषा तिवारी (22) को प्रसव पीड़ा होने पर रामपुर बाजार में स्थित एक नर्सिंग होम में 22 नवंबर की शाम भर्ती कराया था। एक घंटे बाद डॉक्टर ने ऑपरेशन कर प्रसव कराया।
विज्ञापन


इसके बाद प्रसूता की हालत बिगड़ने लगी। इस पर रात में परिजनों संग डॉक्टर प्रसूता को लेकर वाराणसी स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि वहां पर डॉक्टर ने ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर को फटकार लगाई।
विज्ञापन

परिजन शव लेकर घर चले गए

मौके पर लगी भीड़ - फोटो : amar ujala
शुक्रवार की रात इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई। परिजन शनिवार की सुबह शव लेकर रामपुर बाजार लौटे और पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मामले की जानकारी मिलने पर रामपुर थानाध्यक्ष पहुंच गए।

उन्होंने डॉक्टर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब लोग शांत हुए। थानाध्यक्ष सुनील दत्त ने कहा कि मुकदमा दर्ज कराना है तो शव का पोस्टमार्टम कराना होगा लेकिन परिजन तैयार नहीं हुए। इसके बाद परिवार के सदस्य शव लेकर घर चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें