इसके बाद आरोपी ने बाजार से काली पॉलीथीन खरीदी और गड़ासे से शव के दोनों हाथ और पैर काटकर उसे तीन हिस्सों में बांट दिया। धड़ को रानीपुर बाईपास के पास झाड़ियों में तथा पैर और अन्य अंगों को रामनगर ब्लॉक मोड़ के पास पुलिया के आगे फेंक दिया। पुलिस द्वारा शव की शिनाख्त की कार्रवाई शुरू होने की जानकारी मिलने पर वह बचे हुए अंगों को हटाने जा रहा था।
इसी दौरान मुखबिर की सूचना पर थाना मड़ियाहूं पुलिस ने रामनगर ब्लॉक गेट के पास घेराबंदी की। पुलिस का कहना है कि आरोपी ने खुद को घिरा देख पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में उसके दाहिने पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से .32 बोर की पिस्टल, कारतूस, घटना में प्रयुक्त चाकू व गड़ासा, मृतका का कटा हुआ पैर, मोबाइल फोन और एक मोटरसाइकिल बरामद की है। घायल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या, साक्ष्य मिटाने, पुलिस पर जानलेवा हमला और अवैध असलहा रखने समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।