भाग्यश्री ने बाबा के किए दर्शन
अभिनेत्री भाग्यश्री ने अपने तीन दिवसीय काशी प्रवास के दूसरे दिन शनिवार को शहर के प्रसिद्ध मंदिरों में दर्शन-पूजन किया और बनारसी व्यंजनों का स्वाद लिया। इस दौरान उन्होंने अपने पति हिमालय दासानी के साथ काशी की प्राचीन गलियों में भ्रमण कर यहां की संस्कृति और विरासत को भी करीब से जाना। भाग्यश्री ने सबसे पहले श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में विधि-विधान से दर्शन-पूजन कर बाबा का आशीर्वाद लिया।
महारुद्राभिषेक में शामिल होंगी अभिनेत्री भाग्यश्री: तीन दिवसीय पंचामृत उत्सव-2026 का समापन रविवार को होगा। समापन अवसर पर श्री काशी विश्वनाथ धाम में भव्य महारुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम में बॉलीवुड अभिनेत्री भाग्यश्री भी शामिल होंगी।