फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में महिला को निर्वस्त्र कर पीटा, आबरू बचाने के लिए घर-घर भटकती रही पीड़िता, वीडियो वायरल

Mon, 31 Dec 2018 12:55 AM IST
अर्पना दुबे न्यूज डेस्क,अमर उजाला,भदोही
विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी के भदोही में महिला के साथ हुई एक घटना से मानवता शर्मसार हो गई।  घटना ने लोगों को हिलाकर रख दिया। केंद्र और प्रदेश सरकार एक तरफ बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ संग नारी संरक्षण के लिए प्रेरित कर रही है।
विज्ञापन




वहीं जिले के गोपीगंज थानाक्षेत्र के रैपुरी गांव में शनिवार शाम सात बजे एक महिला को मनबढ़ युवकों ने निर्वस्त्र करने के बाद दौड़ा-दौड़ाकर पीटा। वहां मौजूद लोग उसे बचाने के लिए आगे नहीं बढ़े।
विज्ञापन


महिला दूसरे के घरों में भागकर अपनी आबरू बचाने के लिए परेशान रही। पुलिस ने पहले तो मामले को संज्ञान में नहीं लिया लेकिन वीडियो वायरल होने के बाद मारपीट का मुकदमा दर्ज कर लीपापोती में जुट गई।

हुआ यूं कि गांव की एक महिला को पड़ोस के कुछ युवक किसी बात को लेकर मारने-पीटने लगे। नाराज लोगों ने उसकी इस कदर पिटाई करने लगे कि वह निर्वस्त्र हो गई लेकिन मनबढ़ तब भी उसे पीटने से बाज नहीं आए।

पिटाई के कारण उसके चेहरे से खून निकलने लगा। वह अपनी इज्जत बचाने के लिए दूसरे के घरों में भागकर जाती लेकिन वहां भी मनबढ़ पहुंचकर मारते पीटते दिखे। वहां मौजूद लोग भी महिला के सहयोग में आगे नहीं आए।
विज्ञापन

पुलिस ने कार्रवाई करने में की आनाकानी

खबर मिलने के बाद भाजपा नेत्री सपना दूबे मौके पर पहुंची और पुलिस के आला अधिकारियों से बात की। पहले तो पुलिस मामले में कार्रवाई से आनाकानी करती दिखी लेकिन अधिकारियों का दबाव पड़ा तो मारपीट का मुकदमा दर्ज कर इतिश्री कर ली। एएसपी डॉ. संजय कुमार ने कहा कि मामला संज्ञान में है। आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।  

एसपी राजेश एस ने लापरवाही पर प्रभारी निरीक्षक अनिल यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया है। इसके साथ ही मामले की जांच पुलिस क्षेत्राधिकारी को सौंपी है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर एक आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें