फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandauli: डीएम के सामने महिला ने पेट्रोल डालकर किया आत्मदाह का प्रयास, समाधान दिवस के दौरान घटना से हड़कंप

Sat, 06 Jul 2024 11:02 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, चंदौली

सार

महिला का आरोप है कि वह पिछले दो वर्षों से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रही थी। एसडीएम से लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार तक से गुहार लगाई, लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। तहसीलदार तो उसका प्रार्थना पत्र तक फेंक देते थे। 
विज्ञापन
महिला ने आत्महत्या का किया प्रयास - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंदौली के मुगलसराय के बिलारीडीह तहसील में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस में 35 वर्षीय महिला ने पट्टा की जमीन पर कब्जा से क्षुब्ध होकर जिलाधिकारी के सामने ही खुद पर पेट्रोल छिड़ककर आत्मदाह की कोशिश की। हालांकि समय रहते उसे रोक लिया गया। घटना से अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए। डीएम के आदेश पर एसडीएम, सीओ सहित राजस्व और पुलिस विभाग की टीम मौके पर पहुंची और कब्जा हटवाया। महिला का आरोप है कि क्षेत्रीय लेखपाल और नायब तहसीलदार ने विरोधी से पैसे लेकर उसके जमीन पर कब्जा दिलवाया। दर्जनों प्रार्थना पत्र देने के बाद भी न तो एसडीएम और ना ही तहसीलदार उसकी फरियाद सुन रहे थे। आज भी जब वह समाधान दिवस में पहुंची तब नायब तहसीलदार ने उसे भगाने का प्रयास किया।

विज्ञापन

अलीनगर थाना क्षेत्र के भरछा तलपरा निवासी 35 वर्षीय मधु बिंद का आरोप है कि उससे ससुर को लगभग 45 वर्ष पहले आठ बिस्वा पट्टा की जमीन मिली है जिसपर वह खेती काम काम करती है। परिवार के भरण पोषण का यही आधार है। उसकी जमीन से सटा काश्तकार जो दबंग किस्म का व्यक्ति है उसने जमीन पर कब्जा करने के साथ ही पक्का द्भिर्माण कर रास्ता अवरुद्ध कर दिया था। कब्जा हटवाने के लिए मधु पिछले दो वर्षों से तहसील कार्यालय का चक्कर काट रही थी। एसडीएम से लेकर तहसीलदार और नायब तहसीलदार तक से गुहार लगाई लेकिन किसी ने उसकी मदद नहीं की। तहसीलदार तो उसका प्रार्थना पत्र तक फेंक देते थे। 
विज्ञापन

आरोप है कि नायब तहसीलदार और तत्कालीन लेखपाल विरोधी से पैसे लेकर बाउंड्री करवा दी। वर्तमान लेखपाल मानवेंद्र भी विरोधियों से मिल गए। मधु को पता चला कि जिलाधिकारी तहसील में मौजूद हैं तो वह अपनी फरियाद लेकर पहुंच गई। यहां भी नायब तहसीलदार ने उसे डीएम से मिलने नहीं दिया और वहां से हटने को कहा। महिला पेट्रोल लेकर पहुंची थी उसने अधिकारियों के सामने की खुद पर डीजल उढ़ेल लिया। वह आग लगा पाती तबतक वहां मौजूद कर्मचारियों ने उसे पकड़ लिया। तहसील में खलबली मच गई। डीएम के आदेश पर एसडीएम, सीओ सहित अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे और विपक्षी द्वारा की गई बाउड्री को गिरा कर कब्जा हटा दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें