फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएचयू में दाखिले के लिए अभी और करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
वाराणसी। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) में स्नातक और परास्नातक में दाखिले की तैयारी में जुटे अभ्यर्थियों को अभी ऑनलाइन आवेदन के लिए इंतजार करना पड़ सकता है। विवि ने सेंट्रल हिंदू गर्ल्स और ब्वॉयज स्कूल में आवेदन की प्रक्रिया शुरू करा दी है, लेकिन विश्वविद्यालय में आवेदन कब से शुरू होंगे, इस पर अभी फैसला नहीं हुआ है।
विज्ञापन

बीएचयू में हर साल पूर्वांचल के साथ ही देश भर के पांच लाख से अधिक अभ्यर्थी आवेदन करते हैं। देशभर में परीक्षा केंद्र भी बनाए जाते हैं। आमतौर पर जनवरी के अंतिम से फरवरी के दूसरे सप्ताह से आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो जाती है, लेकिन इस बार स्थिति एक दम उलट है। अभी अभ्यर्थी आवेदन तिथि का ही इंतजार कर रहे हैं। विश्वविद्यालय ने पिछले साल वसंत पंचमी यानी 30 जनवरी से ही ऑनलाइन आवेदन की शुरुआत करा दी थी। कई शहरों में कंप्यूटर आधारित प्रवेश परीक्षा भी कराई गई थी। कोरोना संक्रमण को देख ऑनलाइन काउंसलिंग भी कराई गई। मगर इस बार अभी तक आवेदन की तिथि का ही इंतजार हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें