फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झाड़फूंक कराने गई पत्नी कुंए में कूदी, पति ने भी लगा दी छलांग

Sat, 09 Mar 2019 10:34 AM IST
Sayali Maurya न्यूज डेस्क,अमर उजाला,मिर्जापुर
विज्ञापन
demo pic - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर जिले में एक महिला ने शुक्रवार को एक पत्नी कुंए में कूद गई। उसके पीछे पति ने भी छलांग लगी दी। ग्रामीणों की मदद से दोनों को कुंए से बाहर निकाला गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को भदोही जनपद के औराई थाना के नरउर गांव निवासी शंकर लाल अपनी पत्नी पार्वती देवी (28) को लेकर झाड़फूंक कराने मिर्जापुर के जिगना थाना क्षेत्र के चितौली गांव में गया था। झाड़फूंक कराने के बाद शंकरलाल और उसके साले की पत्नी और पार्वती देवी पैदल बिहसड़ा बाजार की ओर जा रहे थे।

इसी दौरान मुराजपुर गांव में पार्वती देवी लघु शंका करने कहकर थोड़ी दूर गई और राम अनुज बिंद के कुंए में कूद पड़ी। सड़क पर खड़े पति और साले की पत्नी ने शोर मचाया तो गांव के लोग जुट गए। शंकरलाल ने भी कुंआ में छलांग लगा दी। बहरहाल ग्रामीणों ने पार्वती और उसके पति को बाहर निकाला।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें