फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए क्यों डाफी टोल प्लाजा पर ग्रामीणों ने बंद कराया गाड़ियों का आवागमन

Sat, 12 Oct 2019 05:08 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
डाफी टोल के पास ग्रामीणों को समझाती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

वाराणसी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 2 पर स्थित डाफी टोल प्लाजा पर सीरगोर्धनपुर के ग्रामीणों ने शनिवार को हाइवे को जाम कर दिया। हाईवे जाम होने की सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस उनको समझाकर हटाने का प्रयास किया, लेकिन वह मानने के लिए तैयार नहीं हुए। काफी जद्दोजहद के बाद मौके पर पहुंचे एनएचआई के जनरल मैनेजर जयराज सिंह और एडीजीएम मनीष कुमार  ने उनको 2 दिन के भीतर हाईवे पर हुए गड्ढों को मरम्मत करने का आश्वासन देकर जाम खत्म कराया। इसके बाद वाहनों का आवागमन शुरू हो सका। 

विज्ञापन


सीर गोवर्धनपुर निवासी समाजवादी पार्टी के नेता नत्थू यादव और जय सिंह के नेतृत्व में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण शनिवार को मौके पर पहुंच कर विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान हाइवे पर गाड़ियों का आवागमन बंद हो गया, जिससे सड़क के दोनों तरफ लंबा जाम लग गया था। 

विज्ञापन

इस समय डाफी टोल से लेकर विश्वसुंदरी पुल तक हाइवे पूरी तरह गड्ढे में तब्दील हो गया है। इसके कारण आये दिन दुर्घटनाएं होती रहती है। एक सप्ताह पूर्व सड़क हादसे में विश्वसुंदरी पुल पर एक स्कूटी सवार युवक की मौत हो गई थी। आलम यह है कि हाइवे मोटरसाइकिल और साइकिल से चलने लायक नहीं रह गया है। टोल के मैनेजर जयराज सिंह ने बताया कि हाइवे पर गढ्ढे को भरने के बाद सड़क मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है। रविवार तक मरम्मत का काम हो जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें