फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कहीं जले अलाव तो कहीं अता पता ही नहीं, ठिठुरे लोग; कोहरे से छह उड़ानें रद्द

Thu, 08 Jan 2026 06:38 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Fog Alert Today: वाराणसी में ठंड के बीच सड़क पर लोगों को आदेशानसार राहत नहीं मिल पा रही है। कई प्वाइंट पर अलाव नहीं जल रहे हैं। इस बीच, कोहरे के कारण विमान यात्राएं भी प्रभावित हो रही हैं। बुधवार को कुल छह उड़ाने रद्द रहीं।
विज्ञापन
सिद्धगिरी बाग में कूड़ा जलाकर अलाव तापता शख्स। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi News: ठंड से बचाव के लिए नगर निगम की ओर से 400 से अधिक जगहों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। बावजूद कहीं अलाव जलते मिले तो कहीं अता पता ही नहीं है। बनारस स्टेशन के प्रवेश द्वार पर अलाव जलते मिला। दुर्गाकुंड में भी अलाव जल रहा था। लहरतारा और चांदपुर में कहीं भी अलाव जलता नहीं मिला। 

विज्ञापन


लोगों ने आरोप लगाया कि कई बार बोलने के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। कहीं से जुगाड़ कर काम चला रहे हैं। न जनप्रतिनिधि सुन रहे न ही अधिकारी। लल्लापुरा के पार्षद हारुन अंसारी ने कहा कि चार दिन से अलाव जलवाए जा रहे हैं। छह प्वाइंट में से 4 पर ही इसे जलाया जा रहा है। लोहता में मंगलवार को अलाव जल रहा था। बुधवार को कही नहीं जलता मिला। 

बुझे हुए अलाव के पास लेटे बेजुबान। - फोटो : संवाद
चौबेपुर चौराहे पर अलाव ग्राम प्रधान की ओर से जलवाया जा रहा है। मुनारी बाजार में अलाव की व्यवस्था नहीं है। कैथी, सोनबरसा में भी अलाव जलाने की मांग की जा रही है। कछवा रोड चौराहे के दक्षिण ऑटो स्टैंड के पास व्यापारियों ने अलाव जलवाए। 

राजातालाब बाजार, बस स्टैंड, सब्जी मंडी, जक्खिनी, शाहंशाहपुर, जयापुर,भवानीपुर भीमचंडी में कहीं भी अलाव नहीं जल रहा था। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के पयागपुर, मातलदेई कहीं भी व्यवस्था नहीं थी। नगर पंचायत गंगापुर में भी ठंड से बचाव का कोई व्यापक प्रबंध नहीं किया गया है। गंगापुर नगर पंचायत के लोगों ने सभी 10 वार्ड में 30 जगहों पर अलाव जलाने की मांग की है।
विज्ञापन

छह उड़ानें रद्द, 22 देरी से, कोहरे और ठंड ने बढ़ाई यात्रियों की परेशानी
कोहरे और ठंड के कारण बुधवार को भी विमानों का संचालन प्रभावित रहा। बाबतपुर एयरपोर्ट पर 6 उड़ानें रद्द और 22 देर रहीं। इस कारण यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। रद्द हुई उड़ानों में तीनों इंडिगो की रहीं। इसमें कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता, मुंबई-वाराणसी-मुंबई और चेन्नई-वाराणसी-चेन्नई की उड़ानें शामिल रहीं।

देर होने वाली उड़ानों में अकासा एयर की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 2 घंटे 52 मिनट, इंडिगो की मुंबई-वाराणसी-मुंबई 47 मिनट, इंडिगो की कोलकाता-वाराणसी-कोलकाता 2 घंटे 3 मिनट, हैदराबाद-वाराणसी-हैदराबाद 2 घंटे 12 मिनट, एयर इंडिया की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 27 मिनट, स्पाइस जेट की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 47 मिनट देरी से आई। 

एयर इंडिया एक्सप्रेस की बंगलूरू-वाराणसी-बंगलूरू 35 मिनट, इंडिगो की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 1 घंटे 46 मिनट, इंडिगो की खजुराो-वाराणसी-खजुराहो 31 मिनट, एयर इंडिया एक्सप्रेस की दिल्ली-वाराणसी-दिल्ली 15 मिनट और स्पाइस जेट की मुंबई-वाराणसी-मुंबई की उड़ान 17 मिनट की देरी से पहुंची। बुधवार को ठंड अधिक होने के कारण यात्रियों को घंटों तक एयरपोर्ट पर इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें