फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: स्कूल में छात्रों की संख्या बढ़ी तो स्थगित कर दिया विलय

विज्ञापन
विज्ञापन
सिरकोनी। जूनियर हाईस्कूल कल्याणपुर में छात्रों की संख्या बढ़ने के बाद विलय की प्रक्रिया स्थगित कर दी गई। मर्जर स्थगित होने से गांव के लोगों में खुशी है। कक्षा संचालन के लिए ग्राम प्रधान व शिक्षा विभाग के बीच बातचीत चल रही है।
विज्ञापन


खंड शिक्षा अधिकारी अमरेश सिंह ने शासन के निर्देश पर कल्यानपुर जूनियर हाईस्कूल में बच्चों की नामांकन संख्या 36 होने की वजह से बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय से पेयर कर दिया था। इस पर अभिभावकों ने आपत्ति जताई थी। उनकी दलील थी कि कल्यानपुर से बीबीपुर प्राथमिक विद्यालय की दूरी लगभग दो किमी है। ऐसे में लड़कियों के पठन को लेकर समस्या हो गई है। विद्यालय का भवन जर्जर हो चुका है। इसके चलते शासन के पेयरिंग वाले आदेश से पहले ही यहां के छात्र-छात्राओं को बीबीपुर विद्यालय से अटैच कर दिया गया था। बाद में शासन के मर्जर के आदेश पर पेयर कर दिया गया था। सोमवार को जिलाधिकारी की बैठक में पेयर किए गए विद्यालय मेें छात्रों की संख्या बढ़ने के बाद अनपेयर करने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान से बातचीत कर समस्या का हल निकालने का निर्देश दिया था। खंड शिक्षा अधिकारी सिरकोनी अमरेश सिंह ने ग्राम प्रथान रमेश जायसवाल से प्रस्ताव मांगा कि कल्यानपुर से पंचायत भवन पर भवन के बनने तक बच्चों के पठन-पाठन की व्यवस्था कराएं। प्रधान रमेश चंद्र जायसवाल ने कहा कि पंचायत भवन के कमरे छोटे हैं। एक सार्वजनिक डीह बाबा मंदिर है। इसमें हाल है। वहीं पर पढ़ाई की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें