फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: कोपागंज-कसारा मार्ग बदहाल, हाईकोर्ट में जनहित याचिका दायर

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज- कसारा मार्ग बदहाल पड़ा है। सड़क जगह-जगह टूट जाने से लोगों को वाहन से चलना तो दूर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है। बदहाल सड़क को लेकर किसान नेता देवप्रकाश राय ने इलाहाबाद हाइकोर्ट में जनहित याचिका दायर की है। 30 जुलाई को सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने संबंधित अधिकारी से जवाब मांगा है। अगली सुनवाई 20 अगस्त को होगी।
विज्ञापन

कोपागंज -कसारा मार्ग प्रमुख मार्ग होने से 50 गांवों से अधिक लोगों का देर शाम तक तांता लगा रहता है। विभागीय उपेक्षा के चलते सड़क की हालत दयनीय होती जा रही है। लंबे समय से सड़क मरम्मत कराए जाने की मांग उठ रही है।
5.5 किलोमीटर की दूरी तय करने में 40 से 50 मिनट लग जाते हैं। व्यापारियों की मानें तो सड़क खराब होने से कोपागंज कस्बा का कारोबार कम होता जा रहा है। सड़क की बदहाली को लेकर क्षेत्र के लोगों ने प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग द्वारा चार बार शासन को प्रस्ताव भेजा गया लेकिन कुछ नहीं हुआ। किसान नेता देवप्रकाश राय का कहना है कि कोपागंज- कसारा मार्ग के निर्माण के लिए अविलंब धन आवंटित किया जाए और इसका चौड़ीकरण कर पुनर्निर्माण कराए जाने के लिए विभागीय अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा गया, लेकिन मामले को गंभीरता से नहीं लिया जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें