फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: लॉकडाउन में नौकरी चली गई तो बन गया वाहन चोर, बोला- घर का खर्च चलाने के लिए अपनाया ये रास्ता

Wed, 26 May 2021 08:39 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क,अमर उजाला,वाराणसी

सार

पुलिस की पूछताछ में आरोपी  ने बताया कि पुणे में काम करता था, आंशिक लॉकडाउन लगा तो नौकरी छूट गई। घर आया तो खर्च चलाने के लिए बहुत हाथ पैर मारा लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो जुर्म का ही रास्ता सुझा। उसके घर से चोरी की कई बाइकें बरामद हुई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने चोरी के ट्रैक्टर और चार बाइक के साथ आरोपी को किया गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 पिछले हफ्ते राजवाड़ी से चोरी हुए ट्रैक्टर को वाराणसी पुलिस ने बुधवार को शिवदशा गांव के पास चेकिंग के दौरान बरामद कर आरोपी पंकज यादव को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ट्रैक्टर लेकर बलुआ के रास्ते बिहार बेचने के लिए ले जा रहा था। वहीं आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने विभिन्न स्थानों पर छुपाकर रखी चोरी की चार बाइक भी कब्जे में लिया।

विज्ञापन


पुलिस की पूछताछ में आरोपी पंकज यादव ने बताया कि पुणे में काम करता था, आंशिक लॉकडाउन लगा तो नौकरी छूट गई। घर आया तो खर्च चलाने के लिए बहुत हाथ पैर मारे लेकिन कहीं काम नहीं मिला तो जुर्म का ही रास्ता सूझा। रजवाड़ी के रहने वाले ट्रैक्टर मालिक सुनील पांडेय ने 18 मई को दरवाजे के बाहर से ट्रैक्टर चोरी का मुकदमा दर्ज कराया था।

इसकी जांच पड़ताल में चौबेपुर थाने की टीम लगी थी कि इंस्पेक्टर राजेश त्रिपाठी को सूचना मिली कि चोरी ट्रैक्टर के साथ एक युवक बलुआ की ओर जा रहा है। पुलिस टीम ने घेराबंदी करते हुए भगतुआ मार्ग से आगे शिवदशा गांव के समीप बरामद कर लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कैथी निवासी आरोपी पकंज यादव से पुलिस ने पूछताछ शुरू की तो बताया कि ट्रैक्टर चोरी के बाद संदहा में रखा था। बेचने के लिए बिहार जा रहा था।  पुलिस ने सख्ती से पूछताछ की तो पंकज ने कबूला कि लॉकडाउन में घर का खर्च चलाने के लिए अपने साथी उमेश यादव निवासी नक्खी घाट के साथ मिलकर चोरी करने लगा।

बहरामपुर से चोरी की अपाचे, पांडेयपुर से चोरी होंडा सीडी डीलक्स रजवाड़ी में और चोरी की दो बाइक कैथी स्थित घर में है। निशानदेही पर पुलिस ने चार बाइक बरामद कर आरोपी का विभिन्न धाराओं में चालान किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें