फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब अनुशासित, सधे हाथों में दंड थामे निकले बाल स्वयंसेवक तो रुक कर देखने को मजबूर हुए बनारसी

Sun, 01 Dec 2019 09:04 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पथ संचलन करते बाल स्वयंसेवक - फोटो : a
विज्ञापन

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ काशी महानगर उत्तर भाग की ओर से रविवार को नाटी इमली मैदान से बाल स्वयंसेवकों ने पथ संचलन निकाला। इसमें सैकड़ों बालक गणवेश में अपने हाथों ने दंड लेकर शहर के मुख्य बाजारों से होकर निकले। अपने राष्ट्र तथा हिन्दू धर्म की रक्षा का अनूठा संदेश दिया। बाल स्वयंसेवकों ने घोष की धुन पर कदमताल कर अनुशासित होकर निकले।

विज्ञापन


पथ संचलन नाटी इमली भरत मिलाप मैदान से धूपचंडी संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, लहुराबीर, कबीरचौरा, पिपलानी कटरा से भरत मिलाप मैदान पहुंचकर पूरा हुआ।  कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे सेवा भारती काशी प्रांत के अध्यक्ष राहुल सिंह ने कहा कि बाल स्वयंसेवकों का यह संचलन अपने आप में साबित करता है कि संघ के प्रति बच्चों का कितना प्रेम है।

बच्चों के भीतर संस्कार और राष्ट्रभक्ति का बीज बोने का काम संघ ने किया है। यही भावी पीढ़ी आगे चलकर देश को परम वैभव तक पहुंचाएगी। बाल पथ संचलन से पूर्व मुख्य वक्ता सह प्रांत प्रचारक मुनीश ने समस्त बाल स्वयं सेवकों को भारत और हिन्दू धर्म की रक्षा करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि आगे चलकर आप बालकों को ही एक अच्छे और गौरवशाली राष्ट्र का निर्माण करना है।
विज्ञापन


भारत की परंपरा एवं अपने धर्म की संस्कृति को बचाएं रखना है। इसमें उत्तर भाग संचालक विरेंद्र, सह संचालक जयंती लाल, भाग कार्यवाह रत्नदीप, डा. आशीष, ब्रज श्याम, अजीत, रजत, राजेश, नंदलाल, राजेंद्र प्रताप आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें