फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: ये कैसा विरोध, जब कूड़ा गाड़ी के सामने ही लेट गए पूर्व पार्षद, अव्यवस्था पर खड़े किए सवाल

Thu, 19 Jun 2025 12:58 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी

सार

भाजपा के पूर्व सभासद ने कूड़ा गाड़ी के सामने लेट कर कूड़ा गिराने का विरोध किया। इनके अनुसार कूड़ा टाका से चंद दूरी पर पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा है  और उनका पैतृक आवास भी है। इसके अलावा रिहायशी इलाकों में डंपिंग कूड़ा से महामारी फैलने की आशंका है जिसकी शिकायत के बावजूद कोई सुनवाई नहीं हो रही लिहाजा अब ये गाड़ी के आगे लेटकर अपनी मांग रख रहे हैं कि व्यवस्था सूचारू रूप से की जाए।
विज्ञापन
कूड़ा गाड़ी के सामने लेटे पूर्व पार्षद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रामनगर के वार्ड नंबर 65 पुराना रामनगर स्थित रामनगर- सामने घाट पुल के नीचे नगर निगम की ओर से अधिकांश क्षेत्रों का कूड़ा डंप करने से नाराज भाजपा के पूर्व सभासद संतोष शर्मा ने कूड़ा गिराने आये नगर निगम के कूड़ा गाड़ी के सामने लेट कर कूड़ा गिराने का  विरोध किया।

विज्ञापन


भाजपा के पूर्व सभासद ने नगर निगम प्रशासन पर आरोप लगाते हुए कहा कि बार-बार संबंधित अधिकारियों से शिकायत करने के बावजूद कूड़ा डंपिंग का कार्य बंद नहीं हुआ। कूड़ा डंपिंग का कार्य रिहायशी इलाकों में महीनों से चल रहा है ।

कूड़ा डंप होने से दुर्गंध के कारण क्षेत्र के निवासियों का रहना दुश्वार हो गया है। कूड़ा डंपिंग क्षेत्र से चंद दूरी पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री जी का प्रतिमा ,पैतृक आवास और काशी नरेश का दुर्ग भी पड़ता है। बगल में गंगा जी का घाट भी है।
विज्ञापन


रामनगर -सामने घाट पुल से हजारों की संख्या में राहगीर आते -जाते हैं देसी- विदेशी पर्यटकों का भी आना-जाना लगा रहता है।इसी रास्ते बड़ी संख्या में लोग गंगा जी स्नान करने के लिए और रामनगर बलुआ घाट स्थित मंदिरों में शादी विवाह एवं  पूजा करने के लिए जाते हैं।

कुछ माह के बाद रामनगर का विश्व प्रसिद्ध रामलीला भी शुरू होने वाला है। हजारों की संख्या में इसी रास्ते लीला प्रेमी आते जाते हैं। भगवान के स्वरूप भी बलुआ घाट स्थित धर्मशाला में निवास करते हैं।भाजपा के पूर्व सभासद ने  नगर निगम प्रशासन को चेतावनी देते हुए कहा है कि अगर कूड़ा डंपिंग का कार्य इस क्षेत्र में नहीं रुका तो स्थानीय नागरिकों के साथ उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से नगर निगम प्रशासन की होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें