फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिमी विक्षोभ ने पूर्वांचल में बढ़ाई सिहरन

Mon, 28 Nov 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
पश्चिमी विक्षोभ ने पूर्वांचल में बढ़ाई सिहरन
विज्ञापन
हल्के पश्चिमी विक्षोभ के साथ पहाड़ों से होकर आ रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं ने रविवार को मौसम का पारा लुढ़का दिया। आसमान में बादलों के साथ दिन भर धुंध छाई रही। ठंडी हवाओं से वातावरण में सिहरन पैदा हो गई है। पांच दिन बाद दूसरे पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने का अनुमान है। दूसरा विक्षोभ आया तो पहली दिसंबर से पूर्वांचल में गलन शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन


पश्चिमी विक्षोभ की एक ब्रांच के सक्रिय होने के साथ ही सतह से पांच किमी ऊपर तक उत्तर-पश्चिमी हवाओं के चलने से मौसम में ठंडक पैदा हो गई है। सतह पर जहां 15 से 20 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल रही हैं, वहीं डेढ़ किसी से पांच किमी ऊंचाई तक हवाओं की रफ्तार करीब 40 किमी प्रति घंटा चल रही है। इससे तापमान गिर गया है।

बाबतपुर मौसम केंद्र के अनुसार रविवार को अधिकतम तापमान जहां 26.8 डिग्री सेल्सियस था, वहीं न्यूनतम तापमान घटकर 14 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बीएचयू के मौसम विशेषज्ञ डॉ. राजीव भाटला ने इस पशिच्मी विक्षोभ का असर बताया है। उन्होंने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। उसका झोंका 29 नवंबर तक जम्मू-कश्मीर में प्रवेश करेगा। पहली दिसंबर तक विक्षोभ के दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन

होते हुए यूपी में प्रवेश करने की उम्मीद है। ऐसा हुआ तो ठंड का असर बढ़ जाएगा। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें