फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज हो सकती है बारिश, कोल्ड फ्रंट से बढ़ेगी ठंड

विज्ञापन
विज्ञापन
आसमान में बादलों की सक्रियता तीन दिनों से रह-रहकर बनी हुई है। पहाड़ों पर हो रही लगातार बर्फबारी और बारिश का असर मैदानी इलाकों में पहुंचने लगा है। इसका असर शुक्रवार को बनारस में भी देखने को मिला। अगले 24 घंटे तक यही स्थिति बनी रहेगी। सुबह से ही बादल छाए रहे और दोपहर में कई जगहों पर हल्की बूंदाबांदी भी दर्ज की गई। बूंदाबांदी का असर फसलों पर भी पड़ेगा। अचानक होने वाली यह बूंदाबांदी जहां गेहूं के लिए राहत तो दलहन, तिलहन और आलू के लिए मुफीद नहीं है।
विज्ञापन

मौसम विभाग के अनुसार शुक्रवार को अधिकतम तापमान 20 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री दर्ज किया गया। आसपास के कई जिलों में 18 जनवरी को बादलों की सक्रियता के बीच बारिश के आसार बन रहे हैं। दिन भर चलने वाली ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान किया। मौसम विज्ञानी प्रो. एसएन पांडेय के अनुसार वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण वार्म फ्रंट सक्रिय हुआ है। इसके कारण ही मौसम में बदलाव चल रहा है।
18 जनवरी तक पूर्वी उत्तरप्रदेश में बादलों के कारण बारिश की संभावना है। 19 जनवरी से कोल्ड फ्रंट के सक्रिय होने की उम्मीद है। इसके कारण पूरा पूर्वांचल कोहरे की मार झेलेगा। ठंडी हवाएं चलेंगी और तापमान में भी गिरावट दर्ज की जाएगी। आने वाले सप्ताह भर तक न्यूनतम पारा 10 डिग्री से कम होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें