फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में धूप और गर्मी ने बढ़ाई परेशानी, पारा और ऊपर चढ़ा, अगले हफ्ते मौसम में बदलाव के आसार

Fri, 08 Jul 2022 10:24 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले हफ्ते हुई बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला है। मानसूनी सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को निकली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक के बाद अब तक दो बार बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। मानसून सक्रिय सिस्टम नहीं होने से धूप और गर्मी ने परेशानी बढ़ा दी है। शुक्रवार सुबह 10 बजे तापमान 33 डिग्री सेल्सियस रहा। वहीं गुरुवार को अधिकतम तापमान भी 37.0 जबकि न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  

विज्ञापन


पिछले सप्ताह बारिश और बूंदाबांदी के साथ बादलों के छाए रहने से तापमान नीचे गिरा। लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। सप्ताह बदलते ही मौसम भी बदलने लगा। पिछले तीन दिनों में अधिकतम के साथ-साथ न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी हो रही है। दिन में तीखी धूप और हवा में नमी न होने सेलोगों को गर्मी झेलनी पड़ रही है।

पिछले तीन चार दिन से जिस तरह का मौसम बना है, अब सभी को बारिश का इंतजार है। आने वाले चार से पांच दिनों मौसम का रुख इसी तरह से रहेगा और तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। हालांकि 12 जुलाई से मौसम एक बार फिर से बदलेगा और भीषण गर्मी से राहत मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले सप्ताह से मौसम में कुछ बदलाव के आसार हैं। बूंदाबांदी के साथ ही अच्छी बारिश भी हो सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें