फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: आषाढ़ में जेठ जैसी गर्मी, वाराणसी में मानसूनी सिस्टम पड़ा कमजोर, पारे ने भी लगाई छलांग

Wed, 06 Jul 2022 10:15 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में पिछले सप्ताह हुई बारिश के बाद से ही मौसम का मिजाज बदला है। मानसूनी सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी बढ़ गई है।
विज्ञापन
वाराणसी में बुधवार को निकली तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मानसून की दस्तक के बाद अब तक 10 दिन में मात्र दो बार बारिश हुई, लेकिन उसके बाद मौसम का मिजाज बदल गया। इस समय आषाढ़ चल रहा है। आमतौर पर इस माह बारिश होती है, लेकिन पिछले दो दिन से जेठ जैसी धूप होने से गर्मी बढ़ गई है। बुधवार सुबह से सूरज में गजब की तल्खी है। सुबह 10 बजे तापमान 38 डिग्री सेल्सियस के आसपास है।

विज्ञापन


मानसूनी सिस्टम के कमजोर पड़ने के बाद मौसम में उतार-चढ़ाव से उमस और गर्मी बढ़ गई है। तापमान एक बार फिर 38 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। मंगलवार को न्यूनतम तापमान 27.8  डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।तपिश बढ़ने के साथ काफी ज्यादा उमस है। लोग चिपचिपी गर्मी से परेशान हैं।  

अगले 48 घंटे तक बारिश के आसार नहीं
मंगलवार सुबह से मौसम साफ होने के साथ ही दिन में ऐसी धूप हुई कि बाहर निकलना मुश्किल था। स्कूल लौटते समय मंगलवार को लोग बच्चों का सिर गमछे से ढकते नजर आए। कुछ लोग छाता लगाकर चल रहे थे। कुछ लोग मुंह ढककर गाड़ी चलाते नजर आए। शाम को भी हवा नहीं चली कि लोगों को गर्मी से राहत मिले।  

विज्ञापन
विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव के अनुसार मानसून की पूर्वांचल में सक्रियता कमजोर हो गई है, इस वजह से ही मौसम का मिजाज बदल गया है। अभी दो-तीन दिन धूप रहेगी। बारिश के आसार नही हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें