अप्रैल का महीना आते ही सूरत की तपिश बढ़ गई है। वाराणसी में समेत पूर्वांचल के जिलों में गर्मी सताने लगी है। सुबह होते ही गर्मी का अहसास होने लगता है। अब धूप इतनी तीखी होने लगी है, कि शरीर में चुभन शुरू हो जाती है। साथ ही पसीना भी खूब आने लगता है।
मौसम वैज्ञानिकों ने बताया कि सुबह के साथ ही तापमान बढ़ने लग जाता है। दोपहर में धूप इतनी तेज हो जा रही है, कि लोग घर से निकलने में कतराते हैं। अब आने वाले दिनों में और ज्यादा गर्मी पड़गी। साथ ही तापमान में भी बढ़ोत्तरी होने वाली है।
हाल ही में धूल-भरी आंधी और हल्की बूंदाबांदी से लोगों को कुछ हद तक गर्मी से राहत मिली थी। लेकिन अब फिर से सूरज की तपिश बढ़ गई है।