फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में गर्मी का थर्ड डिग्री टॉर्चर जारी, जबरदस्त बिजली कटौती से बढ़ी मुसीबत

Thu, 15 Jun 2023 10:09 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी, झुलसाने वाली लू और तपती धूप से जनजीवन बेहाल है। दिन निकलते ही लोग पसीना-पसीना हो रहे हैं। तापमान रिकॉर्ड को तोड़ रहा है। गर्मी ने एक ओर जहां सबको बेहाल कर रखा है वहीं अस्पतालों में भी इसकी वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। 
विज्ञापन
वाराणसी में तेज धूप से परेशान छात्राएं - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में गर्मी हर रोज अपना तेवर दिखा रहा है। आसमान से निकलती आग रूपी धूप से हर कोई जल रहा है। गर्मी का आलम ये है कि रात में भी तापमान 30 डिग्री से ज्यादा रह रहा है। परेशानी ये भी है कि अभी इस मौसम से राहत मिलने के आसार भी नहीं हैं। गुरुवार सुबह से दिन चढ़ने के साथ ही तपिश और गर्म हवाओं का दौर तेज हो गया। 

विज्ञापन


 गर्मी ने एक ओर जहां सबको बेहाल कर रखा है वहीं अस्पतालों में भी इसकी वजह से मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम का पारा आसमान क्या चढ़ा, शहर के ज्यादातर बिजली उपकेन्द्र अतिरिक्त लोड से हांफने लगे हैं। उन्हें बचाने के लिए अब रात में भी अंधाधुंध कटौती शुरू हो गई है। भीषण गर्मी में बेताहाशा बिजली कटौती से मुसीबत बढ़ गई है।

44 से ज्यादा रह रहा तापमान

मंगलवार को अधिकतम तापमान 44.5 डिग्री सेल्सियस की जगह बुधवार को कम होकर 44.2 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। जबकि न्यूनतम तापमान 31.0 डिग्री सेल्सियस की जगह 32.2 रिकार्ड किया गया।

Trending Videos

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अभी तीन चार दिन तो मौसम ऐसे ही रहेगा, लेकिन 18 जून के बाद मौसम में बदलाव की संभावना है। तेज हवा के साथ ही बूंदाबांदी के भी आसार हैं। उन्होंने बताया इस बार मानसून में भी देरी होगी। इसके जुलाई के पहले सप्ताह तक पूर्वाचल में दस्तक देने के आसार हैं।

कई इलाकों में बिजली- पानी को तरसे लोग

बढ़ते तापमान के साथ ही ओवरलोडिंग का असर अब आपूर्ति पर पड़ने लगा है। एक के बाद एक विद्युत उपकेंद्रों के पावर ट्रांसफार्मर जलने लगे हैं। बुधवार को वरुणापार पन्नालाल पार्क उपकेंद्र का 10 एमबीए का पावर ट्रांसफार्मर जल गया। इस वजह से जदीद बाजार, वरूणापुल क्षेत्र, नदेसर, फलवरिया, इमिलिया घाट, पीडब्ल्यूडी कॉलोनी में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। इसके चलते जहां लोग गर्मी से बेहाल हो गए, वहीं पानी का संकट भी गहरा गया। देर रात तक कर्मचारी ट्रांसफार्मर बदलने में लगे रहे, लेकिन आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

इसी तरह कबीर नगर चौराहे पर लगा ट्रांसफार्मर भी दोपहर करीब दो बजे जल गया। इस वजह से क्षेत्र में दो बजे से पांच बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। एसडीओ एपी सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पर लगा 10 एमबीए का ट्रांसफार्मर खराब है। इसको बनवाने का प्रयास किया गया, लेकिन जब नहीं बन सका तो नया ट्रांसफार्मर मंगवाकर उसे लगाया जा रहा है। जल्द ही ट्रांसफार्मर लगाकर बिजली बहाल कर दी जाएगी। फिलहाल रोस्टर के तहत क्षेत्र में बिजली आपूर्ति की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें