सप्ताह की शुरुआत में पहले बादल आए, फिर बूंदाबांदी हुई, इसके बाद कोहरा छाया। रविवार सुबह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जो सोमवार की सुबह भी बरकरार रही। इस कारण ठंड बढ़ गई है।
वाराणसी समेत पूरे पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम ने करवट बदल ली है। सर्दी का सिलसिला शुरू हो गया है। दिन में चटख धूप निकलने से ठंड कम ही महसूस हो रही, लेकिन शाम ढलते ही सिहरन महसूस होने लग रहा है। सुबह में भी ठंड के चलते लोग स्वेटर और जैकेट के साथ कान ढके दिख रहे हैं।
विज्ञापन
मौसम ने ऐसे ली करवट
इस सप्ताह की शुरुआत में पहले बादल आए, फिर बूंदाबांदी हुई, इसके बाद कोहरा छाया। रविवार सुबह से ही उत्तर पश्चिमी हवाएं चलनी शुरू हो गईं। जो सोमवार की सुबह भी बरकरार रही। इस कारण ठंड बढ़ गई है।
पहाड़ों की बर्फबारी से बढ़ रही ठंड
दिन में तीन बजे अधिकतम तापमान 26 डिग्री जबकि न्यूनतम 12 डिग्री सेल्सियस रहा। पहाड़ों पर कुछ दिनों से बर्फबारी हो रही है, जिससे हवा में ठंडक बढ़ी है।
क्या कहते हैं विशेषज्ञ
बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि एक और पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। सोमवार के बाद कोहरा रहेगा और ठंड बढ़ेगी।