फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में चिलचिलाती धूप से जनजीवन बेहाल, रविवार को गर्मी ने पांच वर्ष का रिकॉर्ड तोड़ा

Mon, 22 May 2023 09:45 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में  तेज धूप और झुलसाने वाली गर्म हवाओं ने बेचैनी बढ़ा दी है। रविवार को दिन में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। 
विज्ञापन
वाराणसी में भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के जिलों में भीषण गर्मी की मार से लोग बेहाल हो रहे हैं। सोमवार सुबह से ही सूरज की तपिश परेशान कर रही है। दोपहर में चिलचिलाती धूप के कारण सड़कें धधक रही हैं।  ज्यादातर लोग घर से बाहर निकलने से परहेज कर रहे हैं। जो निकल भी रहे हैं, उनकी इस कड़ी धूप में हालत पस्त हो जा रही है।  

विज्ञापन


रविवार को दिन में रिकॉर्ड तोड़ गर्मी पड़ी। उमस ऐसी रही कि शरीर पसीने से तरबतर हो गया। अधिकतम तापमान 43.6 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो इस सीजन का सर्वाधिक है। तापमान सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इस सीजन का सामान्य तापमान 40.6 रहता है। 21 मई की गर्मी ने पिछले पांच वर्षों का रिकॉर्ड भी तोड़ा है।

अभी गर्मी से राहत के आसार नहीं

इससे पहले 21 मई 2017 को अधिकतम तापमान 44.6 डिग्री सेल्सियस था। रविवार इस सीजन का सबसे गर्म दिन रहा है। इसका असर जनजीवन पर भी पड़ा है। दोपहर में सड़कों पर सन्नाटा सा दिखा। जो भी सड़कों में दिखा, वह मुंह में कपड़ा बांधे मिला।
ये भी पढ़ें: बच्चों का अपहरण कर बेचने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, एक गिरफ्तार, छह हिरासत में

विज्ञापन

वाराणसी में पड़ रही भीषण गर्मी - फोटो : अमर उजाला
फिलहाल, अगले तीन दिनों तक गर्मी से राहत के आसार नहीं हैं। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि अधिकतम व न्यूनतम तापमान और बढ़ेगा। उमस भरी गर्मी पड़ती रहेगी। तापमान के साथ ही तपिश भी बढ़ सकती है।
विज्ञापन

इन बातों का रखें ध्यान

  • - सिर ढककर ही घर से बाहर निकलें।
  • - शरीर में पानी की मात्रा कम न होने दें। कम से कम पांच लीटर पानी जरूर पीएं।
  • - धूप से घर आने के बाद तुरंत फ्रीज का पानी पीने से बचें।
  • - तेल व मसालायुक्त भोजन से परहेज करें। मौसमी, फल व सब्जी का सेवन करें।
  • - पेट संबंधी दिक्कतें बढ़ेंगी। डॉक्टर की सलाह से ही दवाइयां लें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें