फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी में मौसम के मिजाज में बदलाव, वीकेंड पर काशी आने का है प्लान तो जान लें ये वेदर अपडेट

Fri, 22 Dec 2023 01:05 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

गुरुवार की रात में थोड़ा ठंड ज्यादा रही। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 रिकॉर्ड किया गया।
विज्ञापन
ठंड व गलन बढ़ी - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले कुछ दिनों से मौसम के मिजाज में बदलाव दिख रहा है। दिन में धूप तो अच्छी हो रही है लेकिन हवा में नमी अधिक होने के कारण उसका असर बहुत कम हो रहा है। इस कारण दिन में भी ठंड महसूस हो रही है। बृहस्पतिवार को ऐसा ही मौसम रहा। शाम होते ही ठंड बढ़ गई।

विज्ञापन


आम दिनों की तुलना में गुरुवार की रात में थोड़ा ठंड ज्यादा रही। अधिकतम तापमान 24.5 डिग्री सेल्सियस रहा जबकि न्यूनतम तापमान 9.0 रिकार्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रोफेसर मनोज श्रीवास्तव का कहना है कि फिलहाल तीन-चार दिनों तक तापमान में उतार-चढ़ाव का क्रम बने रहने के आसार हैं। इस माह के अंतिम सप्ताह से मौसम एक बार फिर से बदलेगा। घने कोहरे के साथ ही तापमान में कमी की भी संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें