फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Report: गर्मी का प्रचंड रूप, 41.4 डिग्री पहुंचा तापमान, चलने लगी लू, IMD ने दी खास जानकारी

Sat, 20 May 2023 07:30 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

वाराणसी में गर्मी इतनी प्रचंड है कि दोपहर में शहर की कई सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद फिर कम होकर 41 पर आ गया था।
विज्ञापन
वाराणसी में गर्मी से बेहाल लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी में जिस तरह एक सप्ताह से तीखी धूप हो रही है और दिन में गर्म हवा चल रही है, उससे गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही धूप इतनी तीखी हुई कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अब तो दोपहर में तो लू चलने लगी है। इसी वजह से सुबह,शाम को ही शहर के चौराहों पर भीड़ दिख रही है।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- Varanasi: पूर्वांचल के पहले रेल कोच रेस्टोरेंट की ये खूबियां नहीं जानते होंगे आप, खाने के साथ मिलेंगी ये चीजें
विज्ञापन

दोपहर में तो शहर की कई सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद फिर कम होकर 41पर आ गया था। इधर दो दिन में सूरज की तपिश बढ़ने का असर है की फिर तापमान 41.4  पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है की तीन चार दिन फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें