वाराणसी में गर्मी इतनी प्रचंड है कि दोपहर में शहर की कई सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद फिर कम होकर 41 पर आ गया था।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
वाराणसी में जिस तरह एक सप्ताह से तीखी धूप हो रही है और दिन में गर्म हवा चल रही है, उससे गर्मी से राहत के आसार नहीं दिख रहे हैं। शनिवार को सुबह से ही धूप इतनी तीखी हुई कि बाहर निकलना मुश्किल हो रहा है। अब तो दोपहर में तो लू चलने लगी है। इसी वजह से सुबह,शाम को ही शहर के चौराहों पर भीड़ दिख रही है।
दोपहर में तो शहर की कई सड़कों पर आवाजाही भी कम हो गई है। मौसम में इस बदलाव का असर तापमान पर ज्यादा देखने को मिल रहा है। पिछले दिनों अधिकतम तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच जाने के बाद फिर कम होकर 41पर आ गया था। इधर दो दिन में सूरज की तपिश बढ़ने का असर है की फिर तापमान 41.4 पहुंच गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो मनोज श्रीवास्तव का कहना है की तीन चार दिन फिलहाल राहत के आसार नहीं हैं। ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है।