फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather News: 24 घंटे में 3 डिग्री सेल्सियस कम हुआ तापमान, हवा में बढ़ी नमी; गर्मी से मिली राहत

Sat, 03 May 2025 05:44 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

Weather News: वाराणसी में इधर कुछ दिनों से माैसम में बदलाव देखा जा रहा है। नम हवा चलने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है। वहीं, माैसम वैज्ञानिकों ने बताया कि इस तरह का माहाैल अगले तीन-चार दिन तक बना रहेगा।
विज्ञापन
वाराणसी में बदला माैसम। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Varanasi Weather: मौसम के मिजाज में तीन दिन से तेजी से उलटफेर देखने को मिल रहा है। सुबह और शाम हवा में नमी बढ़ गई है तो दिन में धूप का असर भी कम हो गया है। इस वजह से शुक्रवार को अधिकतम तापमान औसत से 3.8 और न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस नीचे आ गया। पिछले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की गई है।

विज्ञापन


पिछले सप्ताह अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के बाद नम हवाओं के चलने की वजह से इसमें कमी आ गई है। तीन दिन से अधिकतम तापमान भी 40 डिग्री सेल्सियस के नीचे बना है। शुक्रवार को भी सुबह से हवाएं चलती रहीं। दिन में धूप भी हुई, लेकिन हवा की वजह से उसका असर कम रहा। 

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस रहा जो कि औसत से 3.8 कम रहा। न्यूनतम तापमान जो औसत से 2.1 डिग्री सेल्सियस कम होकर 22.5 रिकॉर्ड किया गया। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि अगले दो-तीन दिन तक रुक रुककर तेज हवाओं के चलने और तापमान में उतार-चढ़ाव के आसार हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

छह दिन का तापमान
दिनांक अधिकतम न्यूनतम
02 मई 36.6 22.5 डिग्री सेल्सियस
01 मई 36.6 25.5
30 अप्रैल 35.6 24.0
29 अप्रैल 36.0 24.0
28 अप्रैल 37.0 24.2
27 अप्रैल 41.7 24.0
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें