फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Varanasi News: CP ने महिला आरक्षियों से किया संवाद, दिए कानूनी टिप्स; काशी के धार्मिक स्थलों का जानेंगी इतिहास

Sat, 03 May 2025 05:32 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

यूपी के विभिन्न जिलों से 265 महिला मुख्य आरक्षी को प्रशिक्षण के दाैरान कानून की तमाम जानकारियां दी जाएंगी। इसके साथ ही उन्हें काशी के पर्यटन स्थलों के बारे में भी बताया जाएगा। सीपी ने उनसे संवाद कर कई टिप्स दिए।
विज्ञापन
पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिसलाइन में पुलिस आयुक्त ने मुख्य आरक्षी उन्नत कोर्स का प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिला मुख्य आरक्षियों के साथ संवाद किया। मिशन शक्ति, महिला हेल्पडेस्क, जीरो एफआईआर, फॉरेंसिक साक्ष्य व विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। 

विज्ञापन


कहा कि थाना परिसर में आने वाले पीड़ितों व आगंतुकों का पहला संपर्क हेल्पडेस्क व कार्यालय में तैनात महिला पुलिसकर्मियों से होता है। संवेदनशीलता, विनम्रता और सहयोग की भावना से पेश आएं। 30 दिन का प्रशिक्षण ले रही यूपी के विभिन्न जनपदों की 265 महिला मुख्य आरक्षी को प्रशिक्षण अवधि के दौरान काशी के विभिन्न ऐतिहासिक व धार्मिक पर्यटन स्थलों का भ्रमण कराए जाने को निर्देशित किया। 

मुख्य आरक्षियों को फुटबॉल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन कराने व प्रथम तीन स्थान पर आने वाले को पुरस्कृत करने का निर्देश दिया। इस दौरान अपर पुलिस आयुक्त (मुख्यालय व कानून-व्यवस्था) एस. चन्नप्पा, पुलिस उपायुक्त (लाइंस) प्रमोद कुमार, अपर पुलिस उपायुक्त (लाइंस) श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइंस) डॉ. ईशान सोनी व सहायक पुलिस आयुक्त (प्रशिक्षु) नताशा गोयल आदि रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीपी ने डीसीपी क्राइम सरवणन टी. को लगाया स्टार, दी शुभकामनाएं
वाराणसी। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने शुक्रवार को काशी जोन के पुलिस उपायुक्त अपराध सरवणन टी. को स्टार पहनाया। कैंप कार्यालय में आयोजित पिपिंग सेरेमनी में आईपीएस सरवणन टी. को स्टार पहनाकर उन्हें नए पद की जिम्मेदारियों के लिए शुभकामनाएं दीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें