मानसून एक्सप्रेस की रफ्तार थम सी गई है। इस वजह से बादलों की सक्रियता तो है लेकिन बारिश की संभावना भी काम है। बुधवार को भी सुबह हवा चलती रही और बादल छाए रहे लेकिन बारिश नहीं हुई। इस वजह से गर्मी लगने लगी। अधिकतम तापमान एक बार फिर 35 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। बुधवार को अधिकतम तापमान 35.6 रिकॉर्ड किया गया।
सोमवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस की जगह मंगलवार को 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक एसएन पांडेय ने बताया कि दो-तीन दिन तक ऐसे ही मौसम बने रहने की संभावना है। इस दौरान बूंदाबांदी और हल्की बारिश भी हो सकती है। आठ जुलाई के बाद एक बार फिर मानसून की सक्रियता देखने को मिल सकती है। इस वजह से तेज बारिश के आसार है।