फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में मौसम: वाराणसी में हवा में नमी से लुढ़का पारा, कल से फिर गर्मी बढ़ने के आसार

Thu, 31 Mar 2022 10:50 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी

सार

राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से वाराणसी में पिछले चार-पांच दिन से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी थी। इस बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। 
विज्ञापन
वाराणसी में सुबह 10 बजे तेज धूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बीते तीन-चार दिनों से तेज धूप और गर्म हवाओं से परेशान वाराणसी समेत पूर्वांचल के लोगों को बुधवार से थोड़ी राहत मिली। दिन में नम हवा चलने से धूप का असर बहुत कम रहा। रात में भी तेज हवाएं चलीं। गुरुवार सुबह भी मौसम नम रहा।  इस बदलाव की वजह से ही पारा दो डिग्री सेल्सियस कम हो गया है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक के अनुसार, आज रात तक ऐसे ही मौसम के रहने की संभावना है। शुक्रवार से फिर से तेज धूप होने और तापमान में बढ़ोतरी के आसार हैं।  राजस्थान से आने वाली गर्म हवाओं की वजह से वाराणसी में पिछले चार-पांच दिन से तापमान में लगातार बढ़ोत्तरी जारी थी। इस बीच बुधवार को मौसम का मिजाज बदला बदला रहा। हवा में नमी के साथ धुंध जैसा भी दिखा।

पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश के कारण आ रहीं नम पुरवा हवाएं

बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जो सामान्य से चार डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान 23.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से पांच डिग्री अधिक दर्ज किया गया।  

विज्ञापन

बीएचयू के मौसम वैज्ञानिक प्रो. मनोज श्रीवास्तव ने बताया कि पूर्वोत्तर क्षेत्रों में बारिश हो रही है। उसी का असर है कि यहां नम पुरवा हवाएं आ रही हैं। गुरुवार रात तक ऐसा ही मौसम रहेगा, इसके बाद से फिर से तापमान बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें