फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Weather Update: वाराणसी समेत आसपास के जिलों में मौसम ने बदली करवट, आंधी-बारिश के साथ पड़े ओले

Tue, 23 Apr 2024 07:12 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।

सार

वाराणसी समेत आसपास के कुछ जिलों में मंगलवार को अचानक मौसम बदल गया। आंधी चलने के साथ ही बारिश शुरू हुई। इसके बाद ओले भी पड़ने लगे। भीषण गर्मी के बीच बारिश ने लोगों को राहत तो दी, लेकिन फसलों व सब्जियों को नुकसान भी पहुंचा। 
विज्ञापन
Weather Update - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वाराणसी समेत आसपास के कई जिलों में मौसम ने करवट ली है। मंगलवार को दोपहर तक कड़कड़ाती धूप के चलते लोग जहां गर्मी से बेहाल रहे, वहीं दोपहर बाद अचानक आंधी के साथ बारिश शुरू हुई तो लोगों को गर्मी से राहत मिली। इस दौरान ओले भी पड़े। जिससे खेतों में सब्जियों व खड़ी गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंचा।

विज्ञापन

Weather Update - फोटो : अमर उजाला
दोपहर बाद वाराणसी के कई इलाकों में आंधी- पानी के साथ ओले पड़ने लगे। साथ ही सोनभद्र, भदोही व अन्य जिलों के कई हिस्सों में आंधी चलने के साथ ही बारिश हुई।   

Weather Update - फोटो : अमर उजाला
वाराणसी के कपसेठी बाजार के आसपास के गांव में अचानक कड़ी धूप के बीच पानी के साथ ओले पड़ने लगे। तेज गति से आंधी चलने से खेतों में खड़ी फसलों को काफी नुकसान हुआ। मंगलवार की दोपहर बाद अचानक बारिश शुरू होने से गर्मी से लोगों को राहत भी मिला। 

Weather Update - फोटो : अमर उजाला
आंधी के चलते कई घरों के टिन शेड उड़ गए। इसके साथ ही गेहूं की जो फसल अभी खेत में पड़ी हैं, उसको नुकसान हुआ। ज्यादातर किसानों के भूसा अभी खेत में ही पड़े हैं। भिगने से भूसा सड़ने की आशंका में किसान परेशान रहे। 
विज्ञापन

Weather Update - फोटो : अमर उजाला
कई स्थानों पर पेड़ गिर जाने से लोगों को काफी दिक्कत हुई। ज्यादा नुकसान सब्जी की फसल को हुआ। ओले पड़ने के कारण टमाटर व लौकी की खेती पर ज्यादा असर पड़ा। किसानों का कहना है कि ओला पड़ने का सिलसिला ज्यादा देर तक नहीं चला, जिससे बड़ा नुकसान होने से बच गया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें