फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूर्वांचल में नम हवा चलने से बदला मौसम का रुख, तपिश के साथ बढ़ा पारा

Fri, 05 Mar 2021 08:48 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
विज्ञापन
मौसम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दो दिन से दिन में नम हवा चलने के बाद शुक्रवार को हवा का रुख बदल गया और अन्य दिनों की तरह धूप भी बहुत तीखी रही। इधर, शाम को भी मौसम गर्म रहा। मौसम में बदलाव का ही असर रहा कि तापमान में भी दो डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई। मौसम वैज्ञानिक के अनुसार तीन-चार दिनों तक मौसम ऐसे ही रहने की संभावना है।

विज्ञापन


इस सप्ताह तापमान में उतार-चढ़ाव देखने को मिला। आम तौर पर मार्च महीने में 30 डिग्री सेल्सियस रहने वाला तापमान इस बार 34 डिग्री के पार पहुंच गया था। मंगलवार-बुधवार को हवा में नमी की वजह से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कमी आई थी और तापमान 31 तक पहुंच गया था।

इधर शुक्रवार की सुबह से ही हवा की रफ्तार थमी रही, इसी वजह से धूप भी तेज रही। गुरुवार को अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस की जगह शुक्रवार को 33.6 और न्यूनतम 13.8 की जगह 13.3 डिग्री रिकार्ड किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें